{"_id":"5ade1e044f1c1b350a8b6136","slug":"121524506116-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चिरपतकोट मंदिर का दूसरा दान पत्र भी तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने चिरपतकोट मंदिर का दूसरा दान पत्र भी तोड़ा
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। चिरपतकोट स्थित श्री श्री 1008 गुरू गोसांई देव, माता भगवती और वाण देवता के मंदिर में चोरों ने कुछ दिन पहले दान पात्र तोड़ा था। अभी पुलिस पिछली घटना का पता भी नहीं लगा पाई कि बदमाशों ने शनिवार रात दूसरा दान पात्र भी तोड़ दिया। वहीं इससे क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। गुस्साए लोगों ने जल्द पता नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
31 मार्च की रात अज्ञात तत्वों ने चिरपतकोट स्थित मंदिर में रखा दान पात्र तोड़ दिया था। मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक जमन सिंह बिष्ट ने पुलिस में घटना की तहरीर दी थी। पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी थी। बदमाशों ने गत शनिवार शाम मंदिर में रखा दूसरा दानपात्र भी तोड़ दिया। दानपात्र में रखी धनराशि थी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक बिष्ट ने बताया कि रविवार को कुछ भक्त मंदिर गए थे। वहां उन्होंने दानपात्र पर लगे लॉकर टूटे हुए देखे। उन्होंने पुलिस को दिए पत्र में बदमाशों का शीघ्र पता लगाकर नुकसान की भरपाई करने और इन घटनाओं में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।