फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मृत युवक की पत्नी ने जताया हत्या का अंदेशा

मृत युवक की पत्नी ने जताया हत्या का अंदेशा

Sat, 10 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
मृत युवक की पत्नी ने जताया हत्या का अंदेशा
बागेश्वर। पिछले माह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक की पत्नी ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर पति की हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


दुगनाकुरी तहसील के सिरालागांव निवासी रेखा देवी ने एसपी को सौंपे पत्र में कहा है कि 15 जनवरी को उसका पति खुशाल राम क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ बागेश्वर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद खुशाल ने बागेश्वर से फोन पर कुछ सामान खरीदकर घर लौटने की बात कही, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


अगले दिन क्षेत्र का एक व्यक्ति उसके पास कुछ सामान लेकर आया। पति के बारे में पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे सका। तलाश करने के बावजूद कोई पता नहीं चलने पर 17 जनवरी को बागेश्वर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसके पति का शव द्वारसौं के पास नदी किनारे से बरामद हुआ। उसने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर पति की हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। रेखा देवी का कहना है कि पति की मौत के बाद वह और उसके तीन बच्चे बेसहारा हो गए हैं। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed