फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Biluna officer by surprise inspections of schools

तहसीलदार ने किया बिलौना के स्कूलों का औचक निरीक्षण

Sun, 23 Aug 2015 01:03 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 23 Aug 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

तहसीलदार पीएस मेहरा ने निकटवर्ती बिलौना में राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक विद्यालय नवीन की अध्यापिका अवकाश लिए बगैर गैर हाजिर थीं। विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं पाई गईं। तहसीलदार ने खंड शिक्षा अधिकारी से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल के निर्देश पर तहसीलदार ने शनिवार को बिलौना की सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण किया।

प्राथमिक विद्यालय नवीन में तैनात एकमात्र अध्यापिका नदारद थीं। तहसीलदार ने बताया कि अध्यापिका ने पंजिका में उप शिक्षा अधिकारी से वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


व्यवस्था के तहत रैखौली से भेजे गए शिक्षक वहां पढ़ा रहे थे, लेकिन शिक्षिका ने अवकाश पर जाने की अनुमति नहीं ली थी।

उन्होंने बताया कि उपस्थिति पंजिका सहित तमाम अभिलेख अस्त-व्यस्त हालत में थे। मिड डे मील की पंजिका भी ठीक हालत में नहीं थी। विद्यालय के कमरों और परिसर में भारी गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों का शैक्षिक स्तर भी कमजोर पाया गया। छात्रों से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

कक्षा पंाच के छात्र सामान्य ज्ञान और जोड़-घटाने के सवालों का भी जवाब नहीं दे सके। बच्चों को अभी तक पिछली परीक्षाओं के प्रमाण पत्र नहीं दिए गए हैं।

पहली कक्षा में आए बच्चों के नाम अभी तक रजिस्टर में अंकित नहीं हैं। तहसीलदार के अनुसार इस मौके पर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने भी अध्यापिका के रवैये पर रोष जताया।


 इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है और मामले की जांच करके अध्यापिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

 तहसीलदार ने बताया कि बिलौना में दूसरे प्राथमिक विद्यालय और राजकीय हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया गया। इन संस्थाओं ने सभी काम संतोषजनक और सुचारु पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed