फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Crime news_ people face problems.

Bageshwar News: पर्यावरण मित्र और व्यापारी नेता के बीच विवाद के बाद हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Crime news_ people face problems.
व्यापारी नेता पर गालीगलौज का आरोप, ईओ और अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। नगरपालिका के पर्यावरण मित्र और एक व्यापारी नेता के बीच विवाद हो गया। पर्यावरण मित्रों ने व्यापारी नेता पर गालीगलौज करने और उसके (व्यापारी नेता) रिश्तेदार पर हमला करने पर उतारू होने का आरोप लगाते हुए तहसील रोड पर हंगामा किया। पालिका के ईओ, व्यापार संघ अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
मामला बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने आठ बजे का है। पर्यावरण मित्रों ने एक व्यापारी नेता पर तहसील रोड पर सफाई कर रहे पर्यावरण को गाली देने और व्यापारी नेता के रिश्तेदार के मारपीट पर उतारू होने का आरोप लगाते हुए तहसील रोड पर विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र तहसील रोड पर एकत्र हो गए। हंगामा बढ़ता देख पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार मौके पर पहुंच गए। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी भी पहुंचे।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों का आरोप था कि व्यापारी नेता ने सफाई कर रहे पर्यावरण मित्र के साथ गालीगलौज की। व्यापारी नेता का रिश्तेदार पर्यावरण मित्र के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। बीचबचाव के वायरल वीडियो में व्यापारी नेता माफी मांगता दिख रहा है। ईओ, व्यापार मंडल अध्यक्ष, प्रभारी सफाई निरीक्षक राजवीर और अन्य लोगों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 13 बीजीएस 02 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed