फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   crime news in district.

Bageshwar News: किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में सड़क जाम, कपकोट थाना घेरा

Mon, 07 Jul 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
कपकोट (बागेश्वर)। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से कपकोट क्षेत्र के लोगों का गुस्सा आसमान पर है।
विज्ञापन

भारी संख्या में लोगों ने लगातार दूसरे दिन कपकोट थाने का घेराव किया। वहां पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या को भी महिलाओं के क्रोध का सामना करना पड़ा। चार घंटे तक थाना घेरने के बाद क्षेत्रवासियों ने कपकोट-बागेश्वर सड़क पर विधायक और पुलिस का पुतला दहन किया।
रविवार को सुबह नौ बजे से क्षेत्र की महिलाओं का थाने में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दस बजे तक बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे भी पहुंच चुके थे। लोगों का हुजूम थाने के बाहर नारेबाजी कर रहा था। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर विधायक थाने पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इधर विधायक के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद विधायक स्वयं मौके से चले गए। उनके जाने के बाद लोग नारेबाजी करते हुए थाने से कपकोट पुल तिराहे पर आए और वहां पुतला फूंककर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने घटना के चार दिन बाद भी आरोपी भूपाल सिंह कपकोटी की गिरफ्तारी नहीं होने और अज्ञात का नाम उजागर नहीं होने पर नाराजगी थी। महिलाओं में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी के लिए भी गुस्सा दिखा। दोपहर बाद एसडीएम अनिल सिंह रावत, बागेश्वर के सीओ अजय लाल साह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। महिलाएं पांच बजे तक धरने पर डटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed