फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Crime in Bageshwar

महिला से छेड़खानी, बुजर्ग की पिटाई, आठ दिन बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crime in Bageshwar
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। विकास भवन-कलक्ट्रेट मार्ग पर एक बुजुर्ग से मारपीट और महिला से छेड़खानी करने वाले को आठ दिन तक पुलिस नहीं खोज पाई। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद होने के बावजूद पुलिस को आरोपी की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पीड़ित की ओर से स्वयं रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। वहीं कांग्रेसियों ने मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। पीड़ितों को पति, पत्नी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला 30 जून की रात का है। विकास भवन मार्ग पर स्थित एक बरात घर के पास एक बुजुर्ग लहूलुहान हालत में पड़ा था, और उसके साथ एक महिला भी थी। रात्रि गश्त पर गई पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पुलिस को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने महिला से पुलिस के घायल होने के बारे में जानकारी चाही, लेकिन दंपती कुछ भी बताने की हालत में नहीं थे। इससे पुलिस को कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के घर के सामने घटी थी। दूसरे दिन उन्हें आसपास के लोगों ने रात के समय सड़क में हंगामा होने की बात बताई। उन्होंने आसपास की दुकान में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पूरी घटना का खुलासा हो गया।
इस वीडियो में एक युवक बुजुर्ग को बीच सड़क पर लात-घूसों से पीट रहा था जबकि सड़क किनारे खड़ी एक महिला आरोपी को रोकने का प्रयास कर रही थी। वीडियो में आरोपी युवक बुजुर्ग को छोड़कर महिला से छेड़खानी भी करता दिख रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आने के बाद बालकृष्ण ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। पुलिस ने घटनास्थल की कुछ तस्वीरें खींची लेेकिन सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाली। इस कारण आरोपी नहीं पकड़ा जा सका जबकि बालकृष्ण ने कोतवाली पुलिस से कई बार कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसलिए आठ जुलाई को उन्हें आरोपी का पता चला तो उन्होंने एसओजी को सूचना दी।
एसओजी और अपने सहयोगियों की मदद से बालकृष्ण ने आरोपी को पकड़ा और कोतवाली लाकर पुलिस को सौंपा। पीड़ित की ओर से उन्होंने खुद तहरीर दी। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 376, 511 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मुन्ना बोरा मूल रूप से राईआगर (बेड़ीनाग) का निवासी है।
वह नगर में रहकर मजदूरी करता था। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित बुजुर्ग और महिला पति-पत्नी बताए गए हैं। घायल बुजुर्ग को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है। पुलिस टीम पीड़ितों का पता लगाकर उनके बयान दर्ज करेगी।
पुलिस को नहीं थी सीसीटीवी फुटेज की जानकारी
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस का कहना है कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज की जानकारी नहीं थी। घटनास्थल और महिला कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के घर के पास ही थे। सीसीटीवी फुटेज की जानकारी भी उन्हें थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को कुछ नहीं बताया। आठ जुलाई को उन्होंने एसओजी की टीम को सीसीटीवी फुटेज की जानकारी दी तो एसओजी टीम उनके साथ आरोपी की तलाश में गई।

महिला से छेड़खानी और बुजुर्ग की पिटाई के मामले में पुलिस की लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। रात्रि गश्त में तैनात पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया था। आरोपी कुछ भी बताने की हालत में नहीं था। इस कारण मामला दर्ज नहीं हो सका। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री के बताने पर एसओजी की टीम ने ही आरोपी को पकड़ने में मदद की है।
- अमित श्रीवास्तव, एसपी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed