फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Create mountaintop young career game: Nitendra

खेल को कॅरिअर बनाएं पहाड़ के युवा : नितेंद्र 

Sat, 10 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़, बागेश्वर Updated Sat, 10 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

ओलंपियन नितेंद्र रावत राज्य सरकार के व्यवहार और समुचित सहयोग न मिलने से बेहद आहत हैं। राज्य सरकार से उन्हें भविष्य में भी उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि आर्मी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने खेल को कॅरिअर बनाया। अगर बचपन से ही खेल को कॅरिअर बनाया होता तो मंजिल दूर नहीं होती। 

विज्ञापन



रियो से स्वदेश लौटने के बाद एक सप्ताह के अवकाश पर ओलंपियन नितेंद्र इन दिनों घर आए हैं। उन्होंने कुछ दिनों तक दिल्ली में घुटनों का उपचार कराया। वह सोमवार को पूूना लौटेंगे। बताया कि मंगनी कई माह पहले हो चुकी है। शादी फरवरी में करूंगा। नितेंद्र ने बताया कि रियो में भारत को पदक न दिला पाने का काफी गम है। फिर भी एथलेटिक्स के क्षेत्र में और आगे बढ़ने की कोशिश जारी रहेगी। नितेंद्र ने बताया कि रियो ओलंपिक में जाने से पहले और रियो से लौटने के बाद उत्तराखंड सरकार की खिलाड़ियों के प्रति सोच का अनुभव हो गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार से भविष्य में भी कोई उम्मीद नहीं है, हालांकि राज्य सरकार के खेल सचिव ने राज्य में सरकारी नौकरी के लिए उनसे जरूर पूछा। उनका कहना है कि खेल में हर खिलाड़ी प्रथम नहीं रहता। देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में प्रतिभाग किया। उन खिलाड़ियों के राज्य के सीएम ने रियो जाने और रियो से लौटने के बाद उन्हें जो सम्मान दिया, वह पल उन राज्यों के खिलाड़ियों को जीवनभर यादगार रहेगा। नितेंद्र ने बताया कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए एथलेटिक्स में आगे बढ़ने की संभावनाएं अधिक हैं। खेलों में रुचि रखने वाले युवा खेल को कॅरिअर बनाकर आगे बढ़ सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed