फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid Vaccination in Bageshwar

टीकाकरण केंद्रों से मायूस होकर लौटे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में कोरोना का टीका खत्म होने से 22 टीकाकरण केंद्रों से लोगों को मायूस लौटना पड़ा। 45 वर्ष से अधिक और 60 वर्षीय बुजुर्गों का टीकाकरण नहीं हो सका। छह टीकाकरण केंद्रों में मात्र 220 लोगों को ही टीके लगाए गए। वहीं टीके न होने से मंगलवार को जिले में टीकाकरण बाधित होने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण संबंधी रहे सरकारी दावे जिले में अधूरे साबित होने लगे हैं। जिले में टीके का संकट है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के पास टीका समाप्त हो गया था। वहीं सोमवार को भी टीका नहीं पहुंचा है। इसके चलते टीकाकरण केंद्र पर आए लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को 28 सेशन साइटों के बजाय मात्र छह सेशन साइटों पर ही टीकाकरण का कार्य हुआ। एसीएमओ डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि तहसील परिसर, सीएमओ कार्यालय, घेटी, जखेड़ा, वज्यूला, कंधार में बने केंद्र में ही टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीका उपलब्ध न होने के कारण सोमवार को कई टीकाकरण केंद्रों में लोगों को टीके नहीं लग सके। जिले को वैक्सीन की 12 हजार डोज आवंटित हो गई हैं। मंगलवार को जिले में टीका पहुंच जाएगा। बुधवार से सभी केंद्रों में टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
- डॉ. बीडी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed