फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Court given decision.

Bageshwar News: चोरी का आरोपी दोषमुक्त

Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Court given decision.
बागेश्वर। न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर ऐश्वर्या बोरा की अदालत ने मोबाइल फोन चोरी के आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है। मामले में एक आरोपी पहले ही सीजेएम अदालत से बरी हो गया था।
विज्ञापन

वादी त्रिभुवन सिंह दानू निवासी सुराग (कपकोट) ने 29 मार्च 2022 को कपकोट थाने में तहरीर देकर कहा कि 28 मार्च की रात उनकी दुकान से करीब 20 कीपैड फोन और बैंक पासबुक चोरी हो गई। तहरीर में कहा था कि पोथिंग निवासी मनोज गढ़िया घटना के दिन दुकान के आसपास घूम रहा था। उस पर चोरी का शक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। विवेचना में सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपी के साथ उसका (आरोपी) दोस्त कमल ऐठानी घटना की रात लगभग 9:30 बजे भराड़ी बाजार में देखे गए। पुलिस ने कमल सिंह के पास से 17 मोबाइल कीपैड फोन बरामद किए। दूसरा आरोपी मनोज गढ़िया फरार हो गया था। विवेचक ने आरोपी मनोज के खिलाफ फरारी में और कमल सिंह के विरुद्ध धारा 380, 457, 411, 34 आईपीसी में आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। आरोपित कमल सिंह का विचारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर की अदालत में चला। वह पूर्व में सीजेएम न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया था। दूसरा अभियुक्त मनोज गढ़िया फरार चल रहा था। उसे मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर देहरादून से पकड़ा गया।
विज्ञापन

आरोपी को चार फरवरी 2023 को थाना कपकोट में दाखिल किया गया। उसकी निशानदेही पर खाईबगड़ नया पुल के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। न्यायालय में आरोपी के विरुद्ध विचारण शुरू हुआ। शुक्रवार को अभियोजन पक्ष ने आठ गवाह न्यायालय में परीक्षित कराए। शनिवार का फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया। आरोपी की ओर से पैरवी अधिवक्ता हरीश चंद्र जोशी, दिग्विजय जनौटी और हरीश चंद्र आर्य ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed