{"_id":"fed56bec0f9417d68490474b5135ab77","slug":"countrywide-bhashkr-pant-district-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रीवाइड के भाष्कर पंत रहे जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रीवाइड के भाष्कर पंत रहे जिला टॉपर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Tue, 26 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के भाष्कर पंत ने जिला टॉप किया है। भाष्कर की तमन्ना डाक्टर बनने की है। भाष्कर को 95.04 प्रतिशत अंक हासिल हुए। भाष्कर ने अंग्रेजी में 95 प्रतिशत, हिंदी में 84, भौतिक विज्ञान में 93, रसायन में 95, जीव विज्ञान में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
वह स्कूल की पढ़ाई के बाद रोजाना छह घंटे अतिरिक्त पढ़ाई करते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता, विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षकों को दिया है। भाष्कर के सिर से उनके पिता गिरीश चंद्र पंत का साया बचपन से ही उठ गया था।
विज्ञापन
माता जानकी पंत ग्राम्य विकास में लिपिक हैं। उन्हें मिली इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने खुशी में बच्चों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर की गरिमा साह ने इंटर सीबीएसई परीक्षा में कामर्स वर्ग में जिला टॉप किया है। रोज पांच से छह घंटा पढ़ने वाली गरिमा की तमन्ना सीए बनने की है। गरिमा ने उन्हें 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
उन्होंने अंग्रेजी में 93 प्रतिशत, गणित में 71, अर्थशास्त्र में 73, वाणिज्य में 92, एकाउंट विषय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता, पिता, गुरुजनों को दिया है। गरिमा के पिता सतीश साह व्यवसायी हैं जबकि माता नमिता साह गृहिणी हैं।
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के विज्ञान वर्ग में इंटर में जीवन सिंह ने 92.08 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान, प्रियंका चंद्रा ने 92.04 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा, श्वेता जोशी ने 92.04 ने तीसरा स्थान पाया। कामर्स वर्ग में विक्रमजीत सिंह ने 86 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, शोभित सिंह ने 83.04 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. आशा तिवारी ने बताया कि इंटर में 80 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें से विज्ञान वर्ग के 45 बच्चे थे। जिनमें से 44 पास हुए। कामर्स वर्ग में 35 बच्चों ने परीक्षा दी। जिनमें से 34 बच्चे पास हुए। स्कूल का परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा।