फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona Veer - Woman newspaper distributor Jyoti is delivering newspaper at every door.

कोरोना वीर: महिला समाचार पत्र वितरक ज्योति घर-घर पहुंचा रही अखबार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Corona Veer - Woman newspaper distributor Jyoti is delivering newspaper at every door.
ज्योति उपाध्याय। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकारी अमला, रेडक्रास और अन्य संगठन कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। समाचार पत्रों के वितरक भी कोरोना को पराजित करने के लिए चल रही इस जंग की हर अपडेट लोगों तक पहुंचाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। बागेश्वर जिले की एकमात्र महिला समाचार पत्र वितरक ज्योति उपाध्याय घर-घर जाकर लोगों तक अमर उजाला पहुंचा रही हैं। बागेश्वर के नुमाइशखेत निवासी ज्योति उपाध्याय (26) हर रोज सुबह 6 बजे से अमर उजाला अखबार घर-घर पहुंचाने का काम में जुट जाती हैं। ज्योति के पति विमल उपाध्याय पिछले 18 वर्ष से अमर उजाला अखबार वितरण का कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2010 में विमल का विवाह ज्योति के साथ हुआ। ज्योति भी विवाह के बाद से ही पति के साथ अमर उजाला अखबार वितरित करने लग गई थी। ज्योति के दो बच्चे जगदीश (6) और प्रियांशु (1) हैं। घर में सास जानकी देवी हैं। परिवार के भरण-पोषण में ज्योति पति का बराबर साथ देतीं हैं।
ज्योति कहती हैं कि कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को सुबह ही अमर उजाला का इंतजार रहता है। कहती हैं कि जब तक हो सकेगा, वह अखबार वितरण का कार्य करती रहेंगी। उल्लेखनीय है कि ज्योति के ससुर भवानी दत्त उपाध्याय ने भी दशकों तक अमर उजाला अखबार का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed