फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   corona hospital bageshwar

बागेश्वर में बना कोरोना-19 समर्पित चिकित्सालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
corona hospital bageshwar
ヤबागेश्वर में बनाया गया कोरोना समर्पित चिकित्सालय। संवाद न्यूज एजेंसीヤ - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए कोरोना-19 समर्पित चिकित्सालय बना दिया गया है। जिला अस्पताल के पास स्थित ट्रामा सेंटर को अस्पताल प्रशासन ने कोरोना-19 समर्पित चिकित्सालय में तब्दील किया गया है। इस आइसोलेशन वार्ड में सारी सुविधाओं के साथ 17 बेड लगाए गए हैं। इस अस्पताल में केवल कोरोना के संदिग्ध मरीजों को ही आइसोलेट किया जाएगा। इसलिए अस्पताल में सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इस अस्पताल में कोरोना के संदिग्धों को ही आइसोलेट किया जाएगा। सुकून की बात यह है कि इस जिले के किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इस कारण आइसोलेशन वार्ड में कोई रोगी नहीं है। हालांकि जिले से छह लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागेश्वर के केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित क्वारंटीन में एहतियात के तौर पर 20 लोगों को रखा गया है। उनकी लगातार निगरानी हो रही है।
विज्ञापन

अब तक होम क्वारंटीन किए गए 3400 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से रोकथाम और नियंत्रण के लिए डीएम रंजना राजगुरु के निर्देशन में परगनावार स्वास्थ्य टीमें गठित की गई हैं। होम क्वारंटीन किए गए 3400 लोगों की जांच कर चुकी हैं। जिले में कुल 2940 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। इनमें से 2504 लोग होम क्वारंटीन की 14 दिन की समयसीमा पूरी कर चुके हैं। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार सीएचसी बैजनाथ की छह टीमों क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में 350, गांवों में जाकर 550 लोगों की जांच की है। सीएचसी कपकोट की सात टीमों ने स्वास्थ्य केंद्रों में 1400, गांवों में 500, सीएचसी कांडा की सात टीमों ने स्वास्थ्य केंद्रों में 200, गांवों में 400 लोगों की जांच की है। स्वास्थ्य परीक्षण यह क्रम लगातार जारी है। जांच में कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है। मोबाइल टीमों में आयुर्वेद और हॉम्योपैथी के डॉक्टर शामिल किए गए हैं। डीएम ने डॉक्टरों समेत सभी कोरोना योद्धाओं की सेवा भावना पर खुशी जताकर उनका आभार व्यक्त किया है। भविष्य में भी मुस्तैदी से कार्य करने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed