{"_id":"58387c214f1c1b462413d73a","slug":"cooperative-society-agm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता की योजनाओं का लें भरपूर लाभ : गोस्वामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता की योजनाओं का लें भरपूर लाभ : गोस्वामी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति की एजीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। साधन सहकारी समिति डंगोली के सालाना अधिवेशन में समिति के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र गोस्वामी ने किसानों से समिति का भरपूर लाभ उठाने को कहा। समिति सभागार में समिति के अध्यक्ष गिरीश रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में समिति के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्य अतिथि गोस्वामी ने कहा कि डंगोली समिति का इतिहास बहुत पुराना है।
विज्ञापन
उन्होंने समिति के अध्यक्ष और सचिव से किसानों को सहकारिता की योजनाओं का लाभ देने को कहा। समिति के सचिव हरीश पांडे ने कहा कि समिति को सालभर में 3.67 लाख रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। समिति के अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि समिति के विकास के लिए सभी शेयरधारकों और क्षेत्र की जनता से एकजुट होकर काम करें। वहां कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य, डंगोली के प्रधान हीरा सिंह बोरा, मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत सिंह भंडारी, गोविंद कठायत आदि थे।
विज्ञापन