{"_id":"57e4171c4f1c1b0222a83bd0","slug":"cooperative-bank-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अपनी चार मांगों को लेकर सहकारी बैंक कर्मियों ने प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो वे 26 सितंबर से प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सहकारी बैंक कर्मी नारेबाजी करते हुए जिला सहकारी बैंक के प्रांगण में जमा हुए। सभा में वक्ताओं ने ग्राहकों को राज्य स्तर पर लेन-देन की सुविधा देने, लंबित वेतन पुनरीक्षण भर्ती प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कर राज्य के बेरोजगारों को रोजगार देने, सहकारी सहभागिता के बकाया ब्याज और सचिव कैडर के वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो प्रांतीय आह्वान पर 26 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन और सभा में आकाश भंडारी, पूर्णिमा धपोला, दलजीत सिंह गढ़िया, घनश्याम और लक्ष्मण सिंह भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन