फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Consumption of petrol and diesel is not reduced to a quarter due to lockdown

लॉकडाउन से पेट्रोल, डीजल की खपत एक चौथाई भी नहीं रह गई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Consumption of petrol and diesel is not reduced to a quarter due to lockdown
बागेश्वर के पेट्रोल पंप में तेल भरवाते दुपहिया चालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। लॉकडाउन के बाद अधिकांश वाहनों का संचालन बंद होने से जहां वातावरण शुद्ध हुआ है। प्रदूषण में नियंत्रण आया है वहीं दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की खपत एक चौथाई भी नहीं गई है। पंप स्वामियों को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा है। लॉकडाउन के बाद आम वाहनों का संचालन बंद होने से जिले के 7 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की खपत काफी कम हो गई है। बागेश्वर के भारत पेट्रोलियम के मैनेजर महेश गिरी ने बताया कि लॉकडाउन से पहले रोज ढाई से तीन हजार लीटर पेट्रोल की खपत होती थी। उसके बाद 700, 800 लीटर ही पेट्रोल बिक रहा है। 15 से 20 हजार लीटर डीजल की रोज खपत होती थी। लॉकडाउन के बाद यह आंकड़ा 400, 500 लीटर पर आ गया था। बीती 20 अप्रैल से माइन आदि खुलने पर डीजल की खपत बढ़ी है। अब 7 से 8 हजार लीटर डीजल की खपत रोज हो रही है। बागेश्वर में 6 पेट्रोल पंप हैं। एक पंप बैजनाथ में है। सभी पंपों में डीजल, पेट्रोल की बिक्री में काफी कमी आई है। एक प्रकार से पंप कर्मचारी खाली बैठे हैं। पंप संचालकों को लॉकडाउन हटने का बेसब्री से इंतजार है। लॉकडाउन हटने के बाद पेट्रोल और डीजल के पंपों पर वाहनों का भारी दबाव रहेगा, यह निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed