फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Construction of six towers completed in Kapkot Bageshwar

Bageshwar News: दूरस्थ गांवों में भी बजेगी फोन की घंटी, कपकोट में छह टावरों का निर्माण पूरा

Mon, 02 Sep 2024 01:40 PM IST
हीरा मेहरा महेश गढ़िया, संवाद
महेश गढ़िया, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Sep 2024 01:40 PM IST
सार

कपकोट क्षेत्र के सभी दूरस्थ गांवोंं को जल्द बीएसएनएल की 4जी सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में नए मोबाइल टावर लगाने का काम प्रगति पर है। पुराने टावरों को भी अपग्रेड करने की योजना है।

विज्ञापन
Construction of six towers completed in Kapkot Bageshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

 

विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र के संचार सुविधा से विहीन गांवों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र के सभी दूरस्थ गांवोंं को जल्द बीएसएनएल की 4जी सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में नए मोबाइल टावर लगाने का काम प्रगति पर है। पुराने टावरों को भी अपग्रेड करने की योजना है।

एक ओर जहां मोबाइल और इंटरनेट जीवन का हिस्सा बन चुका है, वहीं कपकोट के कई गांवों में सिग्नल न होने के कारण मोबाइल पर बात तक नहीं हो पाती है। इन गांवों को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए बीएसएनएल की ओर से दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। पूरे तहसील क्षेत्र में 27 मोबाइल टावरों का निर्माण किया जा रहा है। छह टावर का काम पूरा हो चुका है। 15 टावर लगाने का काम शुरू हो चुका है। बाकी छह टावर लगाने का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

यहां लगे टावर, यहां प्रगति पर कार्य
कार्यदायी संस्था के सुदीप रावत से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुई (गांसी), कुंवारी, लीती, लाथी, बघर और पुड़कुनी में मोबाइल टावर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मल्खाडुंगर्चा, नामतीचेटा बगड़, पेठी, खड़लेख, शिखर मंदिर, सुमगड़, तोली, बदियाकोट, बीथी-पन्याती, बोरबलड़ा, जगथाना, झूनी, कीमू, खर्क कानातोली और किरौली में टावर लगाने का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora News: जंगल से घास लाने के दौरान महिला को लगा करंट, शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े; अस्पताल में मौत

इन टावरों का शुरू नहीं हुआ कार्य
पोथिंग के उछात, भनार, डौला, ढोक्टी गांव, बड़ेत और खाती में लगने वाले टावरों का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था के अनुसार कार्यस्थल सड़क से दूर हैं। खराब मौसम के चलते अब तक इन स्थानों पर उपकरण और अन्य सामग्री नहीं पहुंच सकी है। जल्द ही सामान पहुंचाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

एक टावर हुआ अपग्रेड, तीन बाकी
बागेश्वर क्षेत्र में नए टावर लगाने के साथ-साथ पुराने मोबाइल टावरों को भी 2जी से 4जी में अपग्रेड किया जा रहा है। कर्मी में लगे टावर से लोगों को 4जी सुविधा मिलने लगी है। वाछम, फरसाली पल्ली और सोराग गांव के टावर भी जल्द अपग्रेड किए जाने हैं।

कपकोट के संचार विहीन गांवों को संचार सेवा से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है। कुछ टावर बन चुके हैं, कुछ बन रहे हैं। साल के अंत तक कई टावर शुरू हो जाएंगे और दूर गांवों में भी लोग 4जी सुविधा का लाभ ले सकेंगे। -सुरेश गढि़या, विधायक, कपकोट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed