{"_id":"5e57f6508ebc3ef3951e3362","slug":"congressmen-reached-dharamghar-bageshwar-news-hld375363271","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने देव दरबारों में लगाई याचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने देव दरबारों में लगाई याचना
विज्ञापन
बागेश्वर के धरमघर में देवयाचना यात्रा को संबोधित करते कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरमघर (बागेश्वर)। कांग्रेस की उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा का धरमघर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और कांग्रेसियों ने धरमघर क्षेत्र के देव दरबारों में याचना पत्र चढ़ाया।
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरमघर के भगवती मंदिर, सनगाड़ मंदिर, नौलिंग मंदिर में पहुंचे। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद याचना पत्र मंदिरोँ में चढ़ाया गया। धरमघर बाजार में हुई सभा में यात्रा संयोजक नैथानी ने केंद्र और राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पांच वर्ष पूर्व में बई केंद्र में सरकार चला चुकी है। दूसरी बार केंद्र में सरकार चला रही है। राज्य में तीन वर्ष से भाजपा की सरकार है लेकिन डबल इंजन की सरकार राज्य की जनता को सुख-सुविधा उपलब्ध कराने में असफल हो गई है। भाजपाइयों का काम केवल कांग्रेस पर आक्षेप लगाना रह गया है।
कपकोट के पूर्व विधायक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर विकास न करने का आरोप लगाती है। देश ने जो तरक्की की है, क्या वह भाजपाइयों ने की है। कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद देश को विकास की राह दिखाई। यात्रा में राम लाल नौटियाल, राजेंद्र बिष्ट, धनी राम, श्याम लाल, अर्जुन भट्ट, उमा पंचपाल, पप्पू लाल वमर्ना आदि मौजूद थे।