फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressman Rift Over Ticket

कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद बगावत की सुगबुगाहट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congressman Rift Over Ticket
बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बाल - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण होते ही कांग्रेस में भी बगावत के स्वर मुखर हो गए हैं। बागेश्वर विधानसभा सीट पर रंजीत दास को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए। वह कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के बाद सोमवार को आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने अपने घर-परिवार की चिंता किए बिना जनता की सेवा के लिए कार्य किया है। कोविड काल में भी जहां सारे नेता घरों में थे, वे कोविड मरीजों को कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचा रहे थे। जनहित के हर मुद्दे पर चल रहे आंदोलनों का उन्होंने समर्थन किया। इसके बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया जाना निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने उनका टिकट कटाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। कहा कि वह जन्मजात कांग्रेसी हैं। पिछले पांच साल से अपने बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी-बच्चों की चिंता किए बगैर जनता की सेवा के लिए पूरे समर्पण से कार्य कर रहे थे। पार्टी ने टिकट न देकर उनके साथ अत्याचार किया है।
विज्ञापन

बालकृष्ण ने कहा कि उनके समर्थक लगातार पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ इस विषय पर मंथन करेंगे। अगर कार्यकर्ताओं का साथ मिला तो वह सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहां पर बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव, राजा पांडेय, धीरज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के खिलाफ काम नहीं करूंगी : सुनीता
बागेश्वर। बागेश्वर से कांग्रेस के टिकट की दावेदार महिला कांग्रेस सेवा दल की जिलाध्यक्ष पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा ने कहा है कि उन्होंने भी टिकट के लिए दावेदारी की थी। पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने कुछ सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। वह पार्टी के फैसले का सम्मान करती हैं। पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए उनकी पूरी टीम काम करेगी। कांग्रेस के खिलाफ काम करने की सोच भी नहीं सकती। महिला कांग्रेस सेवा दल की जिलाध्यक्ष होने के नाते उनकी जिम्मेदारी यह है कि जिले की दोनों सीटों पर कांग्रेस जीते। इसके लिए पुरजोर ताकत लगाई जाएगी। बागेश्वर के साथ ही कपकोट सीट पर भी महिला कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed