फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress workers across the country will travel to Delhi

देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे दिल्ली कूच

Sun, 08 Dec 2019 11:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 08 Dec 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congress workers across the country will travel to Delhi
बागेश्वर के एक बरातघर में हुई कांग्रेस प्रेसवार्ता में मौजूद जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक और अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस की भारत बचाओ रैली होगी। इसमें शामिल होने के लिए देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन


यहां एक बरातघर में रविवार को हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने सदस्यों को इसकी जानकारी दी। बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस से जुड़े सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार सोमवार को संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक ला रही है। इसके माध्यम से एक वर्ग विशेष के साथ भेदभाव हो रहा है।


इससे देश के सांविधानिक स्वरूप समेत सांप्रदायिक सद्भाव को भी खतरा हो सकता है। बताया कि जहां एक ओर केंद्र सरकार असोम में विफल हो चुके एनआरसी को देशभर में लागू करने की बात कह रही है, वहीं घुसपैठियों को किस स्थान या देश में भेजने का स्थान तक नहीं बताया जा रहा है। इससे साबित हो रहा है कि भाजपा सरकार महज जुमलेबाजी कर देशवासियों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सभी कांग्रेसजनों का कर्तव्य है कि वह घर-घर जाकर जनता को भाजपा की कथनी और करनी का अंतर बताएं। इस दौरान जिला महामंत्री किशन कठायत, कपकोट के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, महेश पंत, जगदीश पांडे, बालकृष्ण, नवीन टम्टा, राजेश पांडेय, योगेश पूना आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed