फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress SC Cell Meeting

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक

Thu, 19 Nov 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 19 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress SC Cell Meeting

 कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने और प्रकोष्ठ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रदेश प्रभारी डा. एसपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने ही गरीबों के लिए ठोस कार्य किए हैं।

विज्ञापन


यहां पिंडारी मार्ग पर नरेंद्रो पैलेस में बैठक को संबांधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सरकार समाज के कमजोर तबकों का मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रही है। लोगों तक सरकारी कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दिशाहीन नीतियों के कारण देश के लोगों में हताशा है। उत्तराखंड में सरकार और मुख्यमंत्री की  लोक प्रियता से परेशान भाजपाई दुष्प्रचार की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने  सदस्यों से 2017 के विधान सभा चुनाव की तैयारी को जुटने का आह्वान किया। जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाल कृष्ण, कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, कमला देवी, राधा देवी, पुष्पा आर्या, बबीता टम्टा, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, मोहन लाल टम्टा, संतोष कुमार, विजय बाराकोटी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed