फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress Party Meeting

कांग्रेसियों ने हार पर किया मंथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress Party Meeting
बागेश्वर में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बोलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने विधानसभा चुनाव की हार पर मंथन करते हुए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता को लामबंद नहीं कर पाई। भाजपा ने लोगों को भावनाओं में बहलाने का काम किया, जिसमें वह सफल रही। कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरती रहेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश चंद्र सिंह ऐठानी ने कहा कि जल्द ही पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कहा कि कार्यकर्ताओं को इस हार से हताश नहीं होना चाहिए। एकजुटता के साथ जनमुद्दों को उठाना होगा। बैठक में रंजीत दास, राजेंद्र टंगड़िया, सुंदर मेहरा, राजेंद्र राठौर, सुनील भंडारी, ललित बिष्ट, महेश पंत, किशन कठायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed