{"_id":"6536bd60d862db5d0303d867","slug":"competition-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2190-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गरुड़ रहा ऑल ओवर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गरुड़ रहा ऑल ओवर चैंपियन
Tue, 24 Oct 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गरुड़ विकासखंड ऑल ओवर चैंपियन रहा। खुशी कपकोटी व्यक्तिगत चैंपियन रहीं।
डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 50 मीटर की दौड़ हर्षल जोशी ने जीती। हिमांशु परिहार दूसरे, मयंक कपकोटी तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में आदित्य तिरुवा ने पहला, हर्षल जोशी ने दूसरा, हेमंत चौबे ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग की सौ मौटर की दौड़ खुशी ने जीती। बबली आर्या दूसरा, ममता गोस्वामी ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ मयंक कपकोटी के नाम रही। हेमंत चौबे ने दूसरा, पवन कुमार ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद निर्मल दानू ने जीती। बबलू दूसरे, आयुष चौहान तीसरे स्थान पर रहे। कपकोट की टीम ने बागेश्वर की टीम को हराकर कबड्डी प्रतियोगिता जीती।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह रावत की अध्यक्षता में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ी और टीम को सम्मानित किया गया। वहां जिला खेलकूद समन्वयक महिपाल सिंह गढ़िया, रतन सिंह धपोला, गिरीश चंद्र धौनी, गोविंद गिरि, विनोद कुमार, पूरन भट्ट, खष्टी वर्मा, किरन साह, कमला वर्मा, कमला परिहार आदि थे। संवाद