{"_id":"64135b16be01959baa0a49f9","slug":"cold-returned-to-the-weather-due-to-rain-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-83824-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में झमाझम बारिश से मौसम में लौटी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में झमाझम बारिश से मौसम में लौटी ठंड
Thu, 16 Mar 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश के दौरान छाता लेकर गुजरतीं महिलाएं। संवाद
बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर जारी है। दोपहर बाद जिला मुख्यालय समेत तहसील क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। बारिश से ठंड एक बार फिर लौट आई है। मार्च में जनवरी जैसा अहसास होने लगा है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
पांच दिनों से जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को कांडा में ओलावृष्टि हुई थी। सोमवार को कपकोट के बिचला दानपुर और सरयू घाटी के ऊंचाई वाले गांवों में ओले गिरे। मंगलवार को भी कपकोट तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। बुधवार की शाम से रात तक जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश हुई। इस दौरान गरुड़ में 13 मिमी और बागेश्वर में चार मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा था। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकली लेकिन दोपहर बाद अचानक फिर से मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश होने लगी। कपकोट तहसील क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। भराड़ी निवासी शेर सिंह ऐठानी, कर्मी निवासी नारायण सिहं, कांडा निवासी पंकज सिंह आदि ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से ठंड बढ़ा दी है और गर्म कपड़े दोबारा निकालने पड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज यही रहा तो समय से पहले पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।