फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CO gave instructions to settle pending cases

Bageshwar News: सीओ ने लंबित मामलों का निपटारा करने के दिए निर्देश

Mon, 06 Oct 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
CO gave instructions to settle pending cases
बागेश्वर। सीओ मनीष शर्मा ने कपकोट थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर थाने में साफ सफाई रखने और लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सोमवार को थाने पहुंचे सीओ शर्मा ने थाना कार्यालय, भोजनालय, बैरिक, कार्यालयी अभिलेखों, आपदा उपकरणों और मालखाने में मौजूद अस्लाह, कारतूसों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को डायल 112 में आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने, थाने में आने वाले लोगों की समस्या को सुनते हुए उनके साथ अच्छा व्यवहार कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी निजी और विभागीय समस्याएं सुनीं। उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी ने थाने से संचालित हो रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed