फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CM announcements should be completed

सीएम की घोषणाओं के काम हों पूरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM announcements should be completed
बागेश्वर में सीएम की घोषणा वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

कपकोट के ग्राम सुराग से सुंदरढुंगा तक नया ट्रैकिंग रूट बनाने का काम शुरू न होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को कड़ी चेतावनी दी। परिवहन विभाग के बिलौना रोडबेज बस अड्डे एवं प्रतीक्षागृह की जानकारी देने के लिए उत्तराखंड पेयजल निगम खंड रानीखेत का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को नोटिस देने को कहा। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि पिंडर ग्लेशियर ट्रैकिंग रूट का निर्माण, फल्यांटी-चेटाबगड़ मोटर मार्ग के रीठू भट्टी मोटर मार्ग पुल से चेटाबगड़ होकर कनोली मिलान तक छह किमी मोटर मार्ग बनेगा।
विज्ञापन

सनेती-बैकोड़ी-सनगाड़ रोड को पांच किमी बढ़ाने का आगणन शासन को भेजा जा चुका है। दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त मुनार बैंड-सूपी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण पर लोनिवि काम कर रहा है। कांडा मिनी स्टेडियम योजना पर कार्रवाई पूरी न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए डीएम ने एसडीएम एवं सीईओ से संयुक्त जांच रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने सीईओ नरेश शर्मा से इस साल कक्षा 10 के मेरिट होल्डर विद्यार्थियों की सूची भी मांगी। खेल विभाग की ओर से ग्राम खोली में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए इसी माह रिपोर्ट देने को कहा गया। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम कांडा योगेंद्र सिंह, ईई लोनिवि बागेश्वर उमेश पंत, कपकोट संजय पांडे, पीएमजीएसवाई खंड के ईई राजेंद्र प्रसाद, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, ईई यूपीसीएल भाष्करानंद पांडेय, जलनिगम के ईई सीपीएस गंगवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed