फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Climbing in Baljuri Peak

5922 मीटर ऊंची बल्जुरी चोटी का सफलता पूर्वक आरोहण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Climbing in Baljuri Peak
बागेश्वर के माउंट बल्जुरी में ध्वज फहराते पर्वतारोही। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के बैनर तले 18 सदस्यीय दल ने बागेश्वर जिले के पिंडर घाटी में स्थित 5922 मीटर ऊंची बल्जुरी चोटी फतह की है। विपरीत मौसम के बावजूद युवाओं का दल चोटी फतह करने में कामयाब रहा। दल में बागेश्वर समेत पांच जिलों के पर्वतारोही शामिल थे।
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार ने पहली बार पर्वतारोहण अभियान की शुरूआत की है। 16 सितंबर को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून से दल को रवाना किया था। दल के लीडर ध्रुव जोशी ने बताया कि बागेश्वर से धूर, द्वाली, फुरकिया की ट्रैकिंग के बाद के दल ने 3580 मीटर की ऊंचाई पर पिनरीउडडयार में बेस कैंप स्थापित किया। अगले चरण में 4750 मीटर की ऊंचाई पर एडवांस बेस कैंप स्थापित किया। लगातार मौसम खराब रहा। तीन दिन तक लगातार बर्फबारी होते रही, जिसके चलते आगे कैंप नहीं बना सके।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को मौसम थोड़ा साफ हुआ। टीम ने एडवांस बेस कैंप से रात 11 बजे बल्जुरी चोटी के लिए निकलने का निर्णय लिया। ताजा बर्फबारी के कारण चोटी तक पहुंचने के लिए करीब तीन फुट जमी ताजा बर्फ पर रास्ता बनाना पड़ा। कई जगहों पर फिक्स रोप लगाकर ग्लेशियर पार किए। तीन अक्तूबर सुबह साढ़े ग्यारह बजे टीम ने चोटी फतह कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से पिघल रहे हैं ग्लेशियर : जोशी
बागेश्वर। दल के टीम लीडर ध्रुव जोशी ने बताया कि पर्यावरण में बदलाव की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और धंसते जा रहे हैं। उन्होंने ग्लेशियरों को बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम की आवश्यकता बताई। कहा कि स्थानीय लोगों के साथ ही ट्रैकरों को हिमालय की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। हिमालय क्षेत्र के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा तो हिमालय और ग्लेशियर संरक्षित रहेंगे।

दल में थे चार हाई एल्टीट्यूड पर्वतारोही
बागेश्वर। दल में चार हाई एल्टीट्यूड पर्वतारोही विजय रौतेला, नरेंद्र कुमार, नीरज रावत, विक्रम दानू शामिल थे। दल में बागेश्वर से पर्वतारोही चेतन सिंह धर्मशक्तू, चंपावत से सुरेश चंद्र भट्ट, पिथौरागढ़ से पंकज सिंह पोखरिया, किशोर बोरा, शुभम पार्की, दीपिका टोलिया, मेनका गुंज्याल, नैनीताल से प्रियंका मेहता, नीरज जलाल, विजय सिंह बिष्ट और ऊधमसिंह नगर से प्रीति पोखरिया और आमिर शामिल थे। एसडीआरएफ का संचार कर्मी भी दल में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed