फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Clean Ganga campaign looks squib

स्वच्छ गंगा अभियान को पलीता लग रहा 

Tue, 07 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 07 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कपकोट में स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लग रहा है। सरयू नदी के किनारे खुले में शौच कर गंदगी फैलाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

एक ओर सफाई को लेकर रोज जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं दूसरी ओर कपकोट में पतित पावनी सरयू नदी को दूषित किया जा रहा है। कपकोट में जहां कुछ लोग घरों का कूड़ा नदी में डाल रहे हैं वहीं दूसरी ओर नदी किनारे खुले में शौच कर स्वच्छ भारत, स्वच्छ गंगा अभियान पलीता लगाया जा रहा है। नदी किनारे शौच करने पर प्रतिबंध, जुर्माने के प्रावधान के बावजूद सरयू के किनारे खुले में शौच किया जा रहा है। शौच करने वालों में सर्वाधिक मजदूर तबके के लोग हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बाहरी क्षेत्रों से मजदूरी करने के लिए यहां आने वालों को भवन स्वामी कमरा तो दे देते हैं लेकिन उन्हें शौचालय की सुविधा नहीं दी जाती है। ऐसे में मजदूर नदी किनारे जाकर शौच करते हैं। इससे नदी का पानी तो दूषित हो ही रहा है। पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इससे पूर्व तहसील प्रशासन ने खुले में शौच करने वालों से अर्थदंड वसूलने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्देशों का अनुपालन नहीं हो पाया। नगर के जागरूक लोगों ने खुले में शौच करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed