फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Class IV worker of Ayurvedic hospital dies

आयुर्वेदिक अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Class IV worker of Ayurvedic hospital dies
बागेश्वर में दिवंगत आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी विजय चमोली की फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आयुर्वेदिक अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मृत्यु हो गई। परिजनों ने हृदयाघात से मौत होने की आशंका जताई है। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित चमोल गांव के निवासी विजय चमोली (45) कपकोट क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बैड़ा मझेड़ा मेें करीब आठ माह से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह यहां बनखोला, मंडलसेरा में किराए के मकान में सपरिवार रहते थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक विजय हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्हें चलने में सांस फूलने की शिकायत रहती थी। डॉक्टरों ने उन्हें हृदयरोग विशेषज्ञ के पास रेफर किया था। हायर सेंटर जाने से पहले शनिवार सुबह वह अपने कमरे के बाहर धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान सीने में तेज दर्द होने के बाद उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी, बेटा, बेटी हैं। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमपी सिंह समेत सहकर्मियों ने भी शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उनके गांव से भी रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed