{"_id":"58cd6d474f1c1b275a32b8da","slug":"civic-workers-set-up-cleanliness-drive-in-college-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाते एनएसएस शिविरार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। शिविरार्थियों ने शारीरिक सत्र में महाविद्यालय परिसर की सफाई की।
शनिवार की सुबह शिविरार्थियों ने एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.रंजना साह के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई की। बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डा.एससी पंत ने शिविरार्थियों को एनएसएस के उद्देश्य और कर्तव्य से अवगत कराया।
उन्होंने शिविरार्थियों से अपने आसपास का परिसर साफ रखने का आह्वान भी किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा.संजय कुमार, डा.दीपा गोबाड़ी, डा.नरेश कुमार सहित सभी एनएसएस शिविरार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
बागेश्वर। पीजी कालेज बागेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर 20 मार्च से राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा में शुरू होगा। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा.सुरेश चंद्र पंत ने बताया कि शिविर का उद्घाटन बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल द्वारा किया जाएगा। शिविरार्थी सात दिनों तक गांव में विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे। स्वच्छता, शिक्षा आदि के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।