फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminties: People face problems.

Bageshwar News: घंटों पहाड़ी काटकर रास्ता बनाया, गाय को खाई से निकाला

Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Civic aminties: People face problems.
बागेश्वर। तीन दिन से गहरी खाई में गिरकर फंसी गाय को फायर सर्विस के कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। गाय को बचाने के लिए कर्मचारियों ने पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सड़क तक लाए।
विज्ञापन


कांडा तहसील के रावतसेरा में विनोद सिंह रावत की गाय सोमवार को भंडारीसेरा के जंगल में गहरी खाई में गिर गई थी। ग्रामीणों ने बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकल पाई। पांच जुलाई को फायर सर्विस बागेश्वर को सूचना दी। फायर इंचार्ज त्रिलोक राम के नेतृत्व में टीम जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर गांव पहुंची। गाय पहाड़ी से गिरी थी वहां पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से पहाड़ को काटना शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद गाय के पास तक चौड़ा रास्ता तैयार किया गया। गाय बेहद कमजोर हो गई थी और उसे चोट भी लगी थी। उसे सड़क तक लाने के लिए डंडों का प्रयोग कर स्ट्रेचर बनाया गया।
विज्ञापन



गाय को ग्रामीणों और कर्मचारियों ने कंधों पर ढोकर सुरक्षित बाहर निकाला और पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज कराया। फायर सर्विस की टीम में एलएफएम नवीन चंद्र जोशी, एफएम सोहन लाल, राजेंद्र तिरुवा, चालक चंद्र प्रकाश शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed