फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities:People face problems.

Bageshwar News: सैलानी मार्ग और कंधार छत्यानी मार्ग पर दो घंटे आवागमन ठप

Mon, 10 Jul 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities:People face problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी, गरुड़, बैजनाथ, ग्वालदम में शनिवार रात मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से जखेड़ा सैलानी मार्ग और कंधार छत्यानी मार्ग पर दो घंटे आवागमन ठप रहा। तहसील क्षेत्र में शनिवार की रात भर बारिश हुई। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश से कंधार छत्यानी मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से दो घंटे तक कई वाहन फंस गए। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद सड़क निर्माण एजेंसी ने जेसीबी से मार्ग को यातायात के लिए खोला।
विज्ञापन

उधर लाहुर घाटी के जखेड़ा सैलानी मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से मार्ग दो घंटे बंद रहा। बारिश से रियूनी लखमार, जिनखोला, बंड, जखेड़ा, दाड़िमखेत, पडियारखेत में कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गरुड़ पचना देवनाई मार्ग पर पचना के पास कल्मठ क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दुर्घटना का खतरा है। बारिश से अणां मार्ग पर कुछ माह पूर्व हुए डामरीकरण से डामर उखड़ गया है। ककड़धार के पास एक कल्मठ क्षतिग्रस्त हो गया है। अणां के ग्रामीणों और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, धनराज दानू ने लोनिवि से जल्द कल्मठ का निर्माण करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed