फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities_ people face problems.

Bageshwar News: 108 एंबुलेंस संचालन की दरकार, परेशानी झेल रहे तीमारदार

Mon, 10 Jul 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities_ people face problems.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत की आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा पिछले एक माह से ठप है। इससे मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को निजी एबुलेंस में ले जाना पड़ रहा है जिससे तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


नागरिक चिकित्सालय की आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस बीते नौ जून को किलकोट गांव के पास मरीजों को लाते समय 30 फीट नीचे एक मकान की छत पर गिर गई थी। एक माह बीतने के बावजूद अस्पताल को एंबुलेंस नहीं मिल पाई है। अस्पताल में रानीखेत के अलावा द्वाराहाट, मजखाली समेत अन्य इलाकों से रोजाना मरीज आते हैं। कई मरीजों को रेफर किया जाता है जिससे उन्हें एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है। अस्पताल में एंबुलेंस नहीं होने से कई बार मरीजों की जान पर बन आती है।
विज्ञापन

मरीजों को निजी एंबुलेंस और निजी वाहन से ले जाना पड़ता है। निजी एंबुलेंस का किराया अधिक होने से मरीजों और तीमारदारों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है। ऐसे में उन मरीजों के लिए निजी एंबुलेंस कराना मुश्किल हो रहा है। नगर व्यापार मंडल के महासचिव संदीप गोयल ने कहा कि 108 एंबुलेंस को जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन सेवा 108 का संचालन स्थानीय स्तर से नहीं होता है। पिछले माह 108 एंबुलेंस किलकोट गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हमारे स्तर से संबंधित मामले में तत्काल पत्र भेजा गया था लेकिन अभी तक 108 एंबुलेंस नहीं मिल पाई है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए दोबारा पत्र भेजा जाएगा। -संदीप दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल रानीखेत।




फोटो- 10एएलएम01पी- गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed