फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities: people face problems.

Bageshwar News: हल्द्वानी और अल्मोड़ा के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच

Wed, 25 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 25 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities: people face problems.
बागेश्वर। कपकोट के कर्मी गांव में पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। 29 अक्तूबर को लगने वाले शिविर में मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और जिला अस्पताल अल्मोड़ा के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। शिविर में मानसिक और शारीरिक जांच के अलावा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी और दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी जोशी ने बताया कि शिविर में जिला अस्पताल अल्मोड़ा से मनोचिकित्सक डॉ. रितिका सिंह, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के मनोवैज्ञानिक डॉ. युवराज पंत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष परगई, ईएनटी सर्जन कल्पना जोशी हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि मानसिक रोग कई तरह के होते हैं। अलग-अलग बीमारी में लक्षण अलग-अलग होते हैं। लोगों को बाइपोलर डिसऑर्डर, डिमेंशिया, अल्जाइमर रो, पार्किसन, आटिज्म, डिस्लेक्सिया और डिप्रेशन की जानकारी दी जाएगी और प्रभावित लोगों का इलाज किया जाएगा। शारीरिक बीमारियों की जांच करने के अलावा मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनेंगे। दिव्यांगों को आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की तीन फोटो लेकर आनी होगी। आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनवाने वालों को आधार कार्ड लेकर आना जरूरी है। सीएमओ डॉ. जोशी ने कहा कि कर्मी के अलावा पिंडर और सरयू घाटी के अन्य गांवों से भी लोगों को शिविर में भागीदारी कराई जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed