फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities_ people face problems.

Bageshwar News: गोमती नदी के किनारे स्कूल को नहीं मिल सुरक्षा कवच

Wed, 12 Jul 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities_ people face problems.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बागेश्वर। गोमती नदी के किनारे स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल मालदे मानसून काल में खतरे की जद में आ जाता है। बरसात में नदी का जलस्तर विद्यालय तक पहुंच जाता है। तीन बार नदी का पानी और मलबा विद्यालय भवन को नुकसान पहुंचा चुका है। इसके बावजूद विभाग ने सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए हैं। बरसात शुरू होने के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को फिर डर सताने लगा है।
राजूहा मालदे की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। गोमती नदी से करीब 25 मीटर की दूरी पर ही विद्यालय भवन है। वर्तमान में छात्र संख्या 28 हैं। तेज बारिश होते ही शिक्षकों की नजर बार-बार गोमती नदी की ओर जाने लगती हैं। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार वर्मा बताते हैं कि विद्यालय के लिए गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर खतरा बन जाता है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में पहली बार गोमती नदी का पानी और मलबा भारी मात्रा में विद्यालय में घुस गया था। खेल मैदान में मलबा भर गया तो कक्षों के भीतर तक पानी जमा हो गया था। वर्ष 2017 में फिर वही मंजर देखने को मिला। रसोई और शौचालय के कमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। 2019 में भी यही हाल हुआ। कमरों में कीचड़ और मलबा भर गया। विद्यालय का मैदान बजरी, कीचड़ और मलबे से पट गया। बमुश्किल विद्यालय की सफाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटबंध और मजबूत सुरक्षा दीवार की जरूरत

बागेश्वर। जब-जब बारिश का पानी और मलबा विद्यालय में घुसा है, स्कूल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। हर बार विद्यालय प्रबंधन ने जनप्रतिनिधियों की मदद लेकर सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया है, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। प्रधानाध्यापक वर्मा बताते हैं कि विभाग को कई बार पत्र लिखा गया है। जब तक गोमती नदी के किनारे तटबंध और विद्यालय की मजबूत चहारदीवारी नहीं बनेगी तब तक स्कूल के लिए खतरा बना रहेगा।



- विद्यालय के पास गोमती नदी में तटबंध निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा जाएगा। सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे। - जीएस सौन, सीईओ, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed