{"_id":"651c5ab806b74edfe40fc047","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1849-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हर तरफ कूड़े का ढेर, सफाई पखवाड़ा बना खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हर तरफ कूड़े का ढेर, सफाई पखवाड़ा बना खानापूर्ति
Tue, 03 Oct 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में देश व्यापी स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मजाक बनकर रह गया। दो अक्तूबर को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा संपन्न हो गया। गंदगी के अंबार और कूड़े के ढेरों में लगी आग से सरकार के अभियान के धरातल पर नहीं उतर पाने का पता चल रहा है। इससे साबित हो गया है कि सरकारी महकमों ने केवल खानापूर्ति की है।
स्वच्छता सेवा पखवाड़े का देशभर में जोरों से चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अभियान से जुड़े। पीएम के आह्वान पर भाजपा ने भी अभियान को लेकर प्रचार-प्रसार किया। स्वच्छता अभियान चलाने के दावे किए। सरकारी महकमों में एक पखवाड़ा पहले से स्वच्छता पखवाड़े को लेकर बैठकों का दौर चला। अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नगरपालिका ने अभियान खूब सक्रियता दिखाई। समितियों का गठन किया गया। दो अक्तूबर को स्वच्छता पखवाड़े का समापन किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के नाम पर सड़क, नदी तटों और अन्य स्थानों से कागज के टुकड़े उठाने, घास उखाड़ने के अलावा कुछ नहीं किया गया। इसकी बानगी पखवाड़ा समाप्ति के दूसरे दिन यानि कि मंगलवार को देखने के लिए मिली। नदियों के तट और कूड़े से पटी निकास नालियां सरकारी अभियान को मुंह चिढ़ा रहे थे।
केस-1
बागेश्वर नगर के कठायतबाड़ा में झूलापुल के पास सरयू नदी में कूड़े का अंबार लगा था। नदी के तट पर कूड़े के ढेर को जलाया गया था। काफी कूड़ा नदी तट पर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
...केस-2
बागेश्वर नगर के इंडोर स्टेडियम के पास नदी तट पर कूड़े का अंबार लगा था। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा चलाने वाले सरकारी महकमों की नजर इस पर नहीं पड़ी।
...केस-3
बागेश्वर नगर के कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं है। नगर से हर रोज निकलने वाला करीब आठ टन कूड़ा पुलिस लाइन सड़क से नीचे लुड़का दिया जाता है। मंगलवार को सड़क से नीचे लुड़काए गए कूड़े में हरियाली के बीच आग लगी हुई थी। धुएं का गुबार उठ रहा था। वनस्पति को नुकसान पहुंच रहा था।
स्वच्छता सेवा पखवाड़े की समीक्षा की जाएगी। जांच भी होगी। किसी तरह की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर