{"_id":"64ada6a58f9a965990026424","slug":"civic-aminities-people-face-problem-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-46-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बेहोश पड़ी महिला के लिए देवदूत बनी बैजनाथ चीता पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बेहोश पड़ी महिला के लिए देवदूत बनी बैजनाथ चीता पुलिस
Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भारतरीय स्टेट बैंक की गरुड़ शाखा में बैंक संबंधी काम के लिए आयी एक महिला एकाएक बेहोश हो गई। चीता पुलिस बैजनाथ महिला को सीएचसी बैजनाथ ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल घर भेज दिया ।
थाना क्षेत्र कौसानी के दुदिला गांव की ममता देवी पत्नी नरेंद्र कुमार एसबीआई गरुड़ में काम के लिए आई थी। वह बैंक कार्यालय में एकाएक बेहोश गई। बैंक परिसर में मौजूद एक व्यक्ति ने चीता पुलिस गरुड़ को महिला के बेहोश होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही चीता पुलिस कर्मी सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रताप नाथ मौके पर पहुंचे। वह बेहोश पड़ी महिला को उपचार के लिए अपने वाहन में सीएचसी बैजनाथ ले गए। महिला का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल घर भेज दिया है। संवाद