{"_id":"64a45ecd46baf893ea0004c6","slug":"civic-aminities-peoople-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-85-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बीएसएनएल की सेवा 20 दिन से ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बीएसएनएल की सेवा 20 दिन से ठप, लोग परेशान
Tue, 04 Jul 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जिले के दूरस्थ शामा उप तहसील में तहसील दिवस का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। भनार के क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह ने शामा का बीएसएनएल टावर 20 दिन से खराब होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि संचार सेवा बाधित होने से भनार, माजखेत क्षेत्र के लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। डीएम ने बीएसएनएल के अधिकारियों को संचार सेवा बहाल करने के निर्देश दिए।
सीरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण सिंह कोरंगा ने कपकोट-तेजम मार्ग पर पुल निर्माण नहीं होने से हो रही समस्या का मामला उठाया। कहा कि सड़क पर निकास नालियां नहीं बनी हैं। डामरीकरण की गुणवत्ता खराब होने के साथ मानकों के अनुसार सड़क की कटिंग नहीं होने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम मोनिका, लोनिवि के ईई राजेश कुमार को समिति गठित कर जांच करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र पंचायत सदस्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गोपाल सिंह मर्तोलिया के घर के पुल के दोनों ओर ध्वस्त सड़क का निर्माण करने, सीरी में ट्रांसफार्मर लगाने, सीरी मार्ग पर माधो सिंह के घर के पास धंस रही सड़क पर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। तहसील दिवस पर शामा-लीती में एएनएम की तैनाती करने की मांग की। तहसील दिवस पर 22 समस्याएं पंजीकृत हुईं। 10 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शेष 12 शिकायतों का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।