{"_id":"63864cacf6b5157626216387","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4836293111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एक साल में ही उखड़ गया डामर, ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एक साल में ही उखड़ गया डामर, ग्रामीणों में गुस्सा
बागेश्वर के सरन-बघर रोड पर डामर उखड़ने से बदहाल हुई सड़क। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। सरन-बघर मोटर मार्ग पर एक साल में ही डामर उखड़ने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर डामरीकरण की जांच कराने और जल्द बदहाल सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अधीन सड़क पर वर्ष 2021 में डामरीकरण किया गया था। एक साल में ही सड़क का डामर उखड़ गया। जगह-जगह सड़क बदहाल होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। बताया कि पूर्व में डामरीकरण की गुणवत्ता के लिए ग्रामीणों ने कपकोट के एसडीएम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश भी दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक को भी मामले से अवगत कराया गया है। ग्रामीण नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सड़क बदहाल होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।