{"_id":"62fbdd6920b7b26d284b0b1c","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4725481143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग बदहाल होने से परेशान हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग बदहाल होने से परेशान हो रहे यात्री
बागेश्वर के गिरेछीना सड़क पर सड़क कटिंग से इस तरह हो रहा भूस्खलन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए चल रहे कटान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमसरकोट से बिजोरी के बीच कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। सड़क पर मलबा और कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दोपहिया सवार चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
बागेश्वर-गिरेछीना सड़क के चौड़ीकरण के लिए पहाड़ी से कटान का काम चल रहा है। इन दिनों काम रुका हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सड़क कटान का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इस कारण बारिश होने पर अमसरकोट से बिजोरी तक चार स्थानों पर सड़क बदहाल हो गई है। काटी गई पहाड़ी से मलबा गिर रहा है लेकिन उसकी सफाई नहीं की जा रही है। सड़क पर मिट्टी गिरने से बारिश के बाद कीचड़ जमा हो गई है। अधिक मिट्टी वाले स्थान पर दलदल जैसे हालात बने हैं। इनमें अक्सर दोपहिया वाहन रपट रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क से रोजाना आवागमन करने वाले नौकरीपेशा, व्यापारी, स्कूली छात्र-छात्राओं का कहना है कि आए दिन खतरा उठाकर सफर करना पड़ रहा है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने कहा कि सड़क में चौड़ीकरण का काम बंद नहीं किया गया है। बारिश के कारण दो-तीन दिन से काम रुका था। जल्द ही कार्य फिर शुरू हो जाएगा। सड़क में गिरे मलबे की भी जल्द सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।