{"_id":"62fbdcc5fcf0e713812e9c97","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld472547981","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकान ध्वस्त एक क्षतिग्रस्त, तीन सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकान ध्वस्त एक क्षतिग्रस्त, तीन सड़कें बंद
विज्ञापन
बागेश्वर के पिंडारी रोड पर गिरे पेड़ की टहनियों से दबी कार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश से दो मकान ध्वस्त हो गए जबकि एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है। तीन सड़कों पर यातायात ठप है। स्वतंत्रता दिवस के दिन बागेश्वर-ताकुला-अल्मोड़ा सड़क पर पेड़ गिरने से कई घंटों तक यातायात ठप रहा। पिंडारी मार्ग से लोनिवि कार्यालय को जाने वाली सड़क पर पेड़ गिरने से कई वाहन दब गए।
रविवार शाम से पूरी रात जिले में भारी बारिश हुई। बारिश के चलतेे बागेश्वर-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर पौड़ीधार के पास चीड़ का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। सोमवार को सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर गई और पेड़ को काटकर सड़क खुलवाई। इस दौरान कई घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोनिवि और ब्लॉक कार्यालय को जाने वाली सड़क पर पेड़ गिरने से सड़क किनारे रखे कई वाहन दब गए। पेड़ गिरकर पिंडारी मार्ग तक पहुंच गया। बाद में प्रशासन की टीम ने पेड़ को काटकर सड़क खुलवाई।
भारी बारिश से कपकोट तहसील के पौसारी गांव निवासी खड़क सिंह पुत्र लछम सिंह और बागेश्वर तहसील के बिलौनासेरा निवासी जगदीश चंद्र पुत्र हरिकिशन के आवासीय पक्के घर ध्वस्त हो गए। खोली गांव की धनुली देवी पत्नी राम सिंह का मकान भी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन कर लिया है।
विज्ञापन
जिले में लंबे समय से बंद सौंग-खलीधार और डंगोली-सलानी सड़क पर अब तक यातायात सुचारु नहीं हो सका है। दोनों सड़कें पिछले महीने से बंद हैं। रविवार रात हुई बारिश के बाद से बिजोरीझाल-ओखलसों मोटर मार्ग भी बंद है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि बंद सड़कों को खोलने का कार्य चल रहा है।