फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

असों-मल्लाकोट गांव में लगातार दिख रहा है तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर के असों में तेंदुए को ट्रैप करने के लिए कैमरा लगाते वन कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। काफलीगैैर तहसील के असों-मल्लाकोट गांव में तेंदुए की धमक बढ़ गई है। महिला को निवाला बनाने के बाद से तेंदुआ तीन बार आबादी की ओर धमक चुका है। तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने असों में चार ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं और विभाग की टीम रात्रि गश्त भी कर रही है।
विज्ञापन

असों गांव में शुक्रवार रात महिला को निवाला बनाने के बाद तेंदुआ रविवार सुबह और शाम मल्लकोट गांव में दिखा था। सुबह तेेंदुआ एक कुत्ते पर झपटा था जबकि शाम के समय पानी के धारे तक पहुंच गया था। हालांकि लोगों के शोर मचाने के बाद वह जंगल की तरफ भाग गया। सोमवार सुबह तेंदुए ने ग्रामीण गणेश असवाल की बकरी को निवाला बना लिया। लगातार तेंदुए की धमक बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। लोगों को अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा का डर सता रहा है।
विज्ञापन

हालांकि महिला पर तेंदुए के हमले के बाद से वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाला हुआ है। शाम पांच बजे से पूरी रात रेंजर श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में विभाग के आठ से दस कर्मचारी गश्त कर रहे हैं। इस दौरान विभाग ने गांव के विभिन्न स्थानों पर चार ट्रैप कैमरे भी लगा दिए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी गांव में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। कैमरे में कैद गतिविधियों के आधार पर पिंजरे की स्थिति में बदलाव किया जा सकता है। मल्लाकोट गांव में तेंदुए की धमक बढ़ने के बाद वहां भी ट्रैप कैमरे लगाने पर विचार किया जा रहा है। विभाग की टीम लगातार गांव में रहकर रात्रि गश्त करने के साथ लोगों को सतर्क कर रही है। ग्रामीणों का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है।

श्याम सिंह करायत, रेंजर बागेश्वर
गाय का शिकार करते तेंदुआ कैमरे में कैद
बागेश्वर। बागेश्वर के पौड़ीबैंड में गाय का शिकार करते हुए तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ है। रविवार रात पौड़ीबैंड के पास तेंदुआ गाय का शिकार कर रहा था। तेंदुए ने गाय की गर्दन मुंह में दबोच रखी थी। गाय छटपटा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहन में सवार लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वाहन चालकों ने हॉर्न बजाकर, हल्ला कर तेंदुए को भगाने की कोशिश की। वाहनों के हॉर्न की आवाज सुनकर कुछ देर के लिए तेंदुआ पीछे भी हटा लेकिन फिर गाय पर हमला करने लगा। सोशल मीडिया में वीडियो खूब वायरल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed