{"_id":"62e6cbee84d82775ea7745f3","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld470949843","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल निर्माण संघर्ष समिति ने किया तहसील परिसर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल निर्माण संघर्ष समिति ने किया तहसील परिसर में प्रदर्शन
विज्ञापन
बागेश्वर में रेल लाइन नर्मिण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण की मांग के लिए संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने सामरिक महत्व के रेल मार्ग निर्माण के लिए बरती जा रही उदासीनता पर नाराजगी जताई। सरकार से जल्द सर्वे का कार्य पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।
रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में रेल लाइन की सर्वे होने के बावजूद कुमाऊं के लोगों का रेल मार्ग का सपना पूरा नहीं हो सका है। कहा कि एक ओर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रेल लाइन सर्वे से आगे नहीं बढ़ पा रही है।
समिति के सदस्यों का कहना है कि केंद्र सरकार दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। कई बार रेल लाइन की सर्वे हो चुकी है, अब फिर से सर्वे की जा रही है। रेल लाइन का निर्माण होने से बागेश्वर समेत कुमाऊं के सभी जिलों को इसका लाभ मिलता। महानगरों में नौकरी करने वालों और सैनिकों को आवाजाही में सुविधा मिलती। समिति ने जल्द रेल लाइन निर्माण के लिए गंभीरता से कार्य नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल, इंद्रा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गिरीश चंद्र पाठक, हयात सिंह मेहता, प्रताप सिंह गढ़िया, वंशीधर जोशी, प्रवीण सिंह दफौटी आदि मौजूद रहे।