{"_id":"629a4fd066dab878091d542a","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4647718146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरासी में छह परिवार कर रहे पेजयल संकट का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरासी में छह परिवार कर रहे पेजयल संकट का सामना
विज्ञापन
बागेश्वर में पेयजल संकट को लेकर जल संस्थान के ईई का घेराव करती चौरासी की महिलाएं। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के चौरासी में भी जल संकट गहराने से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र की महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में अधिशासी अभियंता का घेराव किया और जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
चौरासी क्षेत्र के छह परिवारों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को प्राकृतिक स्रोत से पानी जुटाना पड़ रहा है। ईई को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि वार्ड में पानी की आपूर्ति हो रही है लेकिन छह परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से परेशानी हो रही है। पानी जुटाने के लिए प्राकृतिक स्रोत और नदी की दौड़ लगानी पड़ रही है। महिलाओं ने कहा कि पूर्व में भी विभाग को समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन अब तक पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। महिलाओं ने ईई से जल्द पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की।
इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा कि चौरासी में अराजक तत्व पानी की लाइन से छेड़छाड़ कर रहे हैं। पूर्व में भी लाइन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया जिसकी मरम्मत कराई गई थी। फिर से लाइन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कहा कि जल्द ही लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। पेयजल लाइन को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।