फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chin Up Point Falls

पालिका के चिनअप प्वाइंट शुभांरभ से पहले ही धराशायी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chin Up Point Falls
बागेश्वर के कलक्ट्रेट मार्ग पर पालिका का चिनअप इस तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका की ओर से लगाया गया चिनअप स्टैंड शुभारंभ से पहले ही गिर गया है। नगर में छह स्थानों पर इस तरह के चिनअप प्वाइंट बनाए गए हैं लेकिन गुणवत्ता के अभाव में सबका कमोबेश यही हाल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पालिका ने कलक्ट्रेट मार्ग, राइंका बागेश्वर, बागनाथ मंदिर के समीप सरयू घाट पर, भगवती मंदिर आरे और पिंडारी मार्ग में हवा महल पर चिनअप प्वांइट बनाए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट मार्ग पर बना चिनअप स्टैंड उखड़ कर गिर गया है, गनीमत रही है कि इससे किसी को चोट नहीं लगी। जिस तरह से यह स्टैंड उखड़ गया, उसे देखकर इसका उपयोग करने वाले के मन में हमेशा डर बना रहेगा। युवाओं और नगरवासियों ने कार्य की गुणवत्ता की जांच करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिनअप प्वाइंट में शिकायत मिलने के बाद ठेकेदार को नोटिस भेजकर सभी स्थानों पर मानक और गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। दोबारा मजबूती से कार्य करने के बाद ही ठेकेदार का भुगतान किया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर उसकी जमानत राशि भी जब्त कर दी जाएगी।
सतीश कुमार, ईओ नगरपालिका बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed