फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Children sitting in the classroom for the first time

पहली बार कक्षा में कुर्सी पर बैठे बच्चे

Sun, 03 Dec 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 03 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि सरकारी प्राइमरी और जूनियर हाइस्कूल में शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखने वाले शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को वह अपने स्तर से हर संभव मदद करेगी। डीएम ने आदर्श जूनियर हाइस्कूल पिंगलों में अध्ययनरत बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन


 डीएम ने 8 सितंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ जूनियर हाइस्कूल पिंगलों का औचक निरीक्षण किया था। स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों और बच्चों के बौद्धिक विकास को देखकर डीएम ने सभी बच्चों के लिए कक्षा में बैठने के लिए फर्नीचर देने की बात कही थी। डीएम ने 106 बच्चों के लिए 1.60 लाख रुपये की लागत के फर्नीचर विद्यालय को उपलब्ध करा दिए है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश सती ने बताया कि जूनियर हाइस्कूल पिंगलों जिले का पहला विद्यालय है, जहां के विद्यार्थी निजी विद्यालयों की तरह कक्षा में कुर्सी पर बैठ कर अध्ययन करते हैं। कुर्सी और मेज की सुरक्षा का जिम्मा विद्यालय के हर बच्चे को दिया है। विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष और ग्राम प्रधान दीनानाथ ने बताया कि राजकीय जूनियर हाइस्कूल पिंगलों की स्थापना नौ साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंगलों घाटी के अभिभावक कुछ साल पूर्व तक अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में भेजते थे, लेकिन अब उन्हें राजकीय जूनियर हाइस्कूल विद्यालय पिंगलो का माहौल भा गया है। डीएम ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए बेहतर काम करने वाले विद्यालयों के विकास के लिए वह हर संभव मदद करेंगी। वहीं ड्यूटी के प्रति लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed