फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Children Science Congress held in Bageshwar students presented research papers.

डीएम ने नोडल व प्रभारी अधिकारियों को बताए दायित्व

Thu, 27 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जनपद में विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों के लिए डीएम एवं जिला  निर्वाचन अधिकारी मंगेश कुमार घिल्डियाल ने नामित नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके दायित्वों के बारे में विस्तार सेे जानकारी दी। 
डीएम ने कहा कि  विधानसभा चुनाव 2017 के लिए बागेश्वर जिले के दो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोडल एवं प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। ये सभी अधिकारी निर्वाचन समाप्ति तक अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी निर्वाचन के कार्यों का भी संपादन करेंगे। 
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है और चुनाव के दौरान संबधित अधिकारियों द्वारा बरती गई कोई भी लापरवाही के लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को बूथों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का भलीभांति निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी नोडल अधिकारियों को उनके कार्य क्षेत्र से संबंधित विवरण की बुकलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल ऐप   का भी सहयोग लेने को कहा। बैठक में एसपी सुखबीर सिंह, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ केएन तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी भास्करानंद पांडेय, एसडीएम श्याम सिंह राणा, एनएस नगन्याल, रेखा  कोहली, रविंद्र सिंह बिष्ट, रिंकू बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा, पूरन सिंह सहित सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed