फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Children's talent will improve with competition

प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में आएगा निखार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children's talent will improve with competition
जीआईसी बागेश्वर में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जीआईसी प्रांगण में बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय सपनों की उड़ान एवं बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक स्तर के विजेता छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर अपने प्रतिभा दिखाई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सीईओ नरेश शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को प्रतिभा में निखार आता है। उन्हें शिक्षा के साथ अपनी रुचि के अनुसार प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इससे उनके भीतर छिपी रचनात्मकता भी उभरती है। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य तय कर पूरे प्रयास करने को कहा। सपनों की उड़ान कार्यक्रम में तीनों ब्लॉकों के विजेता बच्चों ने भागीदारी की। उन्होंने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकनृत्य, लोकगीत में अपनी प्रतिभा दिखाई। उमेश जोशी, आलोक पांडेय ने संचालन किया। संयोजक जिला समन्वयक सुमित पांडे ने आभार जताया। इस मौके पर डीईओ पद्मेंद्र सकलानी, मोहन जोशी, प्रेम हरड़िया, कैलाश आर्या, जीवन दुबे, पूनम चैहान, रमेश मौर्या, दयाल जोशी, भाष्कर पंत, माया चंदोला, चरण सिंह बघरी, विक्रम पिल्ख्वाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed