{"_id":"59d5265d4f1c1ba2538b5d63","slug":"children-at-kapkote-suffering-from-choti-badi-mata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट के गांवों में छोटी, बड़ी माता के प्रकोप से कई बच्चे पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट के गांवों में छोटी, बड़ी माता के प्रकोप से कई बच्चे पस्त
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट विकास खंड के सुदूरवर्ती गांवों में छोटी और बड़ी माता का प्रकोप चल रहा है। रोग से कई बच्चे पस्त हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमेड़ीदेवी में लंबेे समय से डॉक्टर नहीं होने से पीड़ितों की समस्या दोगुनी हो गई है। भाजपा नेता ख्याली दत्त जोशी के अनुसार जाखनी, मजगांव, भंतोला, शेरी आदि गांवों में छोटी और बड़ी माता का प्रकोप चल रहा है। इस रोग से कई बच्चे पस्त पड़े हैं। बच्चों को तेज बुखार के साथ ही खांसी की भी शिकायत हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमेड़ीदेवी में डॉक्टर की तैनाती तो है, लेकिन उन्हें कहीं अन्य संबद्ध किया गया है। स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से पीड़ितों की समस्या दोगुनी हो गई है। उन्होंने सीएमओ से तुरंत चिकित्सा टीम प्रभावित गांवों में भेजने की मांग की है। इधर सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि गांवों में छोटी और बड़ी माता की बीमारी की सूचना अभी तक उन्हें नहीं मिली है। वह सीएचसी कपकोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी को गांव में भेजकर प्रभावितों का उपचार करने के निर्देश देंगी।