{"_id":"5846f07d4f1c1b2434447edf","slug":"chhatranetaon-broken-by-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":" अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट का अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट का अनशन समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
छात्रनेताओं ने तोड़ा अनशन
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट से जुड़े छात्रों का क्रमिक अनशन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। प्राचार्य डा.एससी पंत और जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति दिए जाने, छात्रावास में मैस की व्यवस्था, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था और छात्रावास की चहारदीवारी निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र क्रमिक अनशन पर बैठे थे। मंगलवार को प्राचार्य डा.एससी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जल संस्थान के एई नीरज तिवारी ने अनशन स्थल पर जाकर अनशनकारी छात्रों से वार्ता की।
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान के लिए लिखित आश्वासन भी दिया गया।आश्वासन मिलने पर छात्र आंदोलन समाप्त करने के लिए मान गए। इस मौके पर सुरेश कुमार, मनीष कुमार, सुभाष कुमार, प्रकाश चंद्र, विपिन चंद्र, मुकेश चंद्र, विक्की टम्टा, अर्जुन प्रसाद, अशोक, कमलेश, मुकेश आर्या, विक्रम कोहली, राजेंद्र कुमार आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन