{"_id":"609c14838ebc3ed2002f87a7","slug":"cheap-galla-vendors-will-now-get-ration-from-kafligar-non-food-godown-bageshwar-news-hld424170161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अब काफलीगैर खाद्यान गोदाम से मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अब काफलीगैर खाद्यान गोदाम से मिलेगा राशन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अब काफलीगैर राशन खाद्यान्न गोदाम से भी राशन प्राप्त होगा। बुधवार को विधायक चंदन राम दास ने नए खाद्यान्न गोदाम का शुभारंभ किया। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब तक इलाके के 12 गांवों के लोगों को अल्मोड़ा जिले के ताकुला से राशन दिया जाता था। बीते दिसंबर से उन लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा था।
विधायक दास ने कहा कि सरकार कोविड काल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही गरीबों के लिए राशन की व्यवस्था भी कर रही है। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि काफलीगैर क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अब यहीं से राशन मिलगा। अब उन्हें अल्मोड़ा जिले के ताकुला स्थित खाद्यान गोदाम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में काफलीगैर की 12 सस्ता गल्ले की दुकानों को इससे संबद्ध किया गया है। इसमें 1637 कार्डधारकों की 6989 यूनिट शामिल हैं। अगले चरण में बागेश्वर की 10 दुकानों को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि 60 लाख की कीमत से खाद्यान्न भवन का निर्माण किया गया। इसकी राशन क्षमता 200 मीट्रिक टन है।
बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई और जून में बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को दो माह का दस किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है। लाभार्थी इस योजना के तहत नजदीकी सस्ता गल्ले की दुकानेें से राशन ले सकते हैं। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि करायत, जिला पंचायत सदस्य नवीन कुमार आदि थे।